जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत गुरुद्वारा रोड शिव मंदिर लाइन निवासी 30 वर्षीय युवक पवन यादव की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. अपराधियों ने इस घटना को अंजाम तब दिया जब वह नदी घाट पर भैंसी को बांधने के लिए गया था. बताया जाता है कि वह नदी घाट पर जैसे ही पहुंचा वैसे ही अपराधियों ने उसे पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग उसके पीछे दौड़े तब तक अपराधी वहां से भाग निकले. प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक अपराधी मुंह पर मास्क लगाकर आए थे और फायरिंग करके वहां से आराम से भाग निकले. (नीचे भी पढ़ें)
अपराधियों ने उसको सर में ही गोली मारी जिससे वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर गया. वहां पहुंचे आसपास के लोग किसी तरह गाड़ी में उठाकर एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे उसके बाद उसको टीएमएच ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया. इस घटना में शामिल अपराधियों को लेकर अब तक पुलिस को कोई सूचना नहीं मिल पाई है. परिजनों के अनुसार उनकी किसी से दुश्मनी नहीं थी और हत्या का कारण क्या है उनको भी नहीं पता है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.



