जमशेदपुर : जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र के निदेशक विवेकानंद प्रधान ने शुक्रवार को एक्सएलआरआइ के एडमिंस्ट्रेशन एवं फाइनांस विभाग के डीन डोनाल्ड डी सिल्वा और एकेडमिक डीन प्रोफेसर संजय पात्रा से मुलाकात की. इस अवसर पर निदेशक विवेकानंद प्रधान ने बताया कि एक्सएलआरआइ के डीन से शुक्रवार को मुलाकात हुई है. जिसका उद्देश्य एलआईसी के कर्मचारियों को व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान करने से संबंधित है. (नीचे भी पढ़ें)

इस संबंध में एक्सएलआरआइ के डीन से विभिन्न व्यवसायिक प्रशिक्षण कोर्स के विषय में विस्तार से चर्चा की गयी. उन्होंने बताया कि एलआईसी के क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र में प्रतिवर्ष झारखंड, बिहार और ओड़िशा के लगभग 15 हजार एलआईसी के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है. विश्व स्तरीय शिक्षण संस्थान एक्सएलआरआइ द्वारा विभिन्न व्यवसायिक प्रशिक्षण दिया जाता है. जिसका लाभ एलआईसी के कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों को भी मिले इस उद्देश्य से आज का मुलाकात बड़ा महत्वपूर्ण है. (नीचे भी पढ़ें)
निदेशक ने बताया कि वर्तमान समय में लगातार बढ़ते प्रतिस्पर्द्धा के इस दौर में एलआइसी के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों को अपग्रेड करने के उद्देश्य से बहुत जल्द एलआईसी और एक्सएलआरआइ के बीच प्रशिक्षण को लेकर एक एमओयू किया जाएगा. इस अवसर पर निदेशक के साथ एलआईसी क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र के पदाधिकारी बीपी लेंका और आदित्य मोहन झा उपस्थित थे.












