
जमशेदपुर: देश की आम जनता बढ़ती मंहगाई से परेशान है. एक ओर जहां आम लोग पेट्रोल- डीजल की कीमतो से परेशान है.दूसरी ओर लगातार फरवरी में महीने में एलपीजी सिलेंडर के दामों में इजाफा कर दिया गया है. इस बार 25 रुपए बढाया गया है. इससे एलपीजी सिंलेंडर की कीमत 769 रुपए से बढ़कर 794 रुपए हो गया है. इससे जमशेदपुर में एलपीजी सिलेंडर 809 रुपए में मिलने वाला सिंलेंडर 834 रुपए हो गया.जमशेदपुर के लोगों को एक सिलेंडर के लिए 25 रुपए अतिरिक्त दाम चुकानें होंगे.अब उपभोक्ताओं को रसोई गैस के लिए 834 रुपए चुकाने होंगे.
आईओसीएल ने फरवरी महीने में सिलेंडर की कीमतों में तीसरी बार बढ़ोतरी की गयी है. इससे पहले चार और 14 फरवरी को सिलेंडर का दाम बढ़ाया गया था. इस तरह फरवरी महीने में तीसरी बार कीमतों में इजाफा होने से आम आदमी की थाली और मंहगी हो जाएगी. बढ़ी हुई कीमत 25 फरवरी से लागू हो गए है. एलपीजी सिलेंडर तीन महीने में करीब 200 रुपए तक महंगा हो गया है. विदित हो कि एक दिसंबर को एलपीजी सिलेंडर 594 रुपए में मिलता था लेकिन सप्ताह के बाद 50 रुपए बढ़ा दिया गया. जिससे इसकी कीमत 644 रुपए हो गया. फिर एक जनवरी को 50 रुपए बढ़ा दिया गया. जिससे कीमत बढ़कर 694 रुपए हो गया. चार फरवरी को एक बार दाम बढ़ाकर 719 रुपए कर दिया गया.
लगातार एलपीजी सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी से आम जनता पर अतिरिक्त बोझ बढ़ता ही जा रहा है. फरवरी महीने में ही एलपीजी सिलेंडर के दाम में 100 रुपए की बढ़ोतरी हुई है. इसी तरह दिसंबर से लेकर जनवरी तक 100 रुपए का इजाफा किया गया था. इस समय देश में पेट्रोल व डीजल के दाम आसमान छू रहे है.
देश के कई शहरों में पेट्रोल 100 रुपए प्रतिलीटर पहुंच गया है.लोगों में चर्चा का विषय है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट आयी है लेकिन पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है. आखिर इसके क्या कारण हो सकते है. बजट के दौरान वित्त मंत्री ने इन बातों को जिक्र किया था कि पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी से आम जनता त्रस्त है. वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि सरकार इन बातों पर गौर कर रही है और जल्द ही इसका समाधान भी किया जाएगा.लेकिन इसके उलट सरकार आम जनता पर लगातार मंहगाई का बोझ लाद रही है




