जमशेदपुर: 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने केबुल टाऊन स्थित कोशिश एक मुस्कान लाने की के कार्यालय में मातृशक्ति के रूप में उपस्थित छोटी बच्चियों व महिलाओं को खुद को स्वस्थ और सशक्त रहने की बात कही.उन्होंने कहा कि, हम सब मिलकर एक ऐसे मज़बूत समाज का निर्माण करें जहां महिलाओं को पूर्ण सुरक्षा, सम्मान और समान अवसर प्राप्त हों.(नीचे भी पढ़े)

जब महिलाएं सुरक्षित और सशक्त होंगी, तो वे न केवल स्वयं आगे बढ़ेंगी, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति में अनमोल योगदान देंगी. महिलाओं की सफलताएं, चाहे वह विज्ञान, खेल, राजनीति या उद्यमिता में हों, हमें प्रेरित करती हैं कि साथ मिलकर हम एक उज्ज्वल भविष्य गढ़ सकते हैं. उन्होंने सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं दिए. कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेत्री राजपति देवी, गायत्री परिवार की जसप्रीत कौर, सुलोचना,, आरती, लतिका डे, वन्दना, ममता एवं कई महिला सदस्यगण उपस्थित हुईं.







