जमशेदपुर : जमशेदपुर के बाराद्वारी मुरारी चौक पर श्रीश्री मानव सत्संग समिति की ओर सावन की दूसरी सोमवार पर 10 अगस्त को सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा. इसके लिए समिति के सदस्यों ने बैठक की. समिति के अध्यक्ष ने बताया कि 10 अगस्त को प्रात: 10 बजे से सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा. इसके पश्चात दोपहर 1.30 बजे से महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा. इसके लिए सभी श्रद्धालुओं से उपस्थित होने का आग्रह किया गया है.




