
जमशेदपुर: जमशेदपुर के मंगला हाट फुटपाथ यूनियन के द्वारा मंगला हाट बाजार के लिए स्थान उपलब्ध करवाए जाने के लिए जिले के उपायुक्त को साधुवाद दिया गया है. साथ ही उक्त स्थान का विधिवत उद्घाटन जिले के उपायुक्त के हाथों करवाये जाने का अनुरोध किया है. गौरतलब हो कि मंगला हाट का पेंच के वर्षों से फंसा हुआ था , और विगत दिनों दुकानों के लिए आमबगान मैदान में दुकान लगाने के लिए अस्थाई तौर पर जमीन दी गई है, जहां विगत तीन सप्ताह से हर मंगलवार को दुकाने लग रही है , इसके लिए यूनियन ने जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया है. साथ ही उन्होंने जिले के उपायुक्त को पत्र सौंपते हुए आगामी मंगलवार को इस बाजार के विधिवत उद्घाटन उपायुक्त के हाथों करवाये जाने का आग्रह किया है.




