
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 2 में बुधवार को बच्चो कि लड़ाई में दो परिजन आपस में भिड़ गए, जिसमें शेख इकबाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। इकबाल को सर पर गंभीर चोट आई है। इकबाल ने बताया कि पड़ोस के बच्चो के साथ उसके बच्चे झगड़ा कर रहे थे इसी बीच जहांगीर खान और उसका बेटा आए और उसके साथ उलझ गए। बकझक में उन्होंने लोहे के रॉड और भुजाली से सर पर वार कर घायल कार दिया। इकबाल ने इस मामले में कदमा थाना में लिखित शिकायत की है।







