
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के मंगलवार को हुए चुनाव में मुकेश मित्तल ने बाजी मार ली है. उन्होंने अशोक चौधरी को 77 मतों से पराजित कर दिया. मुकेश मित्तल को कुल 285 मत हासिल हुए जबकि अशोक चौधरी को 208 मत हासिल हुआ. (नीचे भी पढ़ें)

पवन अग्रवाल तीसरे नंबर रहे, जिनको 162 मत प्राप्त हुए. मंगलवार को जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स भवन में हुए मतदान के दौरान कुल 813 वोटरों में से 657 लोगों ने मतदान किया. (नीचे भी पढ़ें)

इसके बाद मतगणना हुई. मतगणना के दौरान दो मत रद्द हो गये. मतगणना के बाद लगातार हो रहे उतार चढ़ाव के बाद मुकेश मित्तल ने बाजी मार ली. मुकेश मित्तल सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारी है. वे कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़े रहे है. वे राज्य के मंत्री बन्ना गुप्ता के साले भी है.




