जमशेदपुर : मारवाड़ी समाज को मजबूत करने एवं संगठनात्मक विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए सोमवार को पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी समाज की हल्दीपोखर शाखा का सर्वसम्मति से गठन किया गया. समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से इस गठन में समाज के प्रतिष्ठित सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं. (नीचे भी पढ़ें)

नई समिति में रमेश मोदी को अध्यक्ष, संदीप अग्रवाल एवं आनंद अग्रवाल को उपाध्यक्ष, दिलीप अग्रवाल को महासचिव, विजय केड़िया को कोषाध्यक्ष, रूपेश अग्रवाल को संगठन महामंत्री, आशीष अग्रवाल को सह कोषाध्यक्ष, नीलेश खंडेलवाल एवं सुनील अग्रवाल को सह सचिव मनोनीत किया गया. इसके अलावा संरक्षण मंडल में ओम प्रकाश अग्रवाल, महेश केडिया एवं मनोहर शर्मा को जबकि कार्यकारी सदस्य के रूप में सुरेश माहेश्वरी, बाबूलाल माहेश्वरी, महेश बियानी, जयप्रकाश माहेश्वरी एवं संतोष माहेश्वरी को शामिल किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर लगभग 15 नए सदस्यों ने अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन की सदस्यता ग्रहण की. आज की बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल, महासचिव प्रदीप कुमार मिश्रा, उपाध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, मीडिया प्रभारी अंकित मोदी, रमेश मोदी, विजय केडिया, ओमप्रकाश अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, रूपेश अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, सुरेश माहेश्वरी, नीलेश खंडेलवाल, सुनील अग्रवाल, श्री बाबूलाल माहेश्वरी, जयप्रकाश माहेश्वरी, महेश बियानी, दिलीप अग्रवाल एवं आशीष अग्रवाल उपस्थित रहे.



