जमशेदपुर : मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी अपने सामाजिक दायित्व की ओर अग्रसर होते हुए मंगलवार को “आनंद सबके लिए” कार्यक्रम के अंतर्गत मानगो स्थित गांधी मध्य विद्यालय में 500 से ज्यादा विद्यार्थियों के बीच कॉपी, पेंसिल, रबड़ एवं डिटर्जेंट पाउडर का वितरण किया गया. कार्यक्रम में विशेष पदाधिकारी मानगो नोटिफाइड एरिया कमिटी सुरेश यादव ने अपनी उपस्थिति प्रदान की एवम विद्यार्थियों को सामग्री के साथ अपना आशीर्वाद भी दिया और बताया कि पढ़ाई करना का महत्व बताया कार्यक्रम के उपरांत अध्यक्ष मोहित मूनका ने अपने कहा कि “मंच के अनेक उद्देश्यों में से एक उद्देश्य यह भी है कि लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाइ जाए और यह पहल उसी कड़ी का एक हिस्सा है. (नीचे भी पढ़ें)
सयोजक मनीष चौधरी ने कार्यक्रम के विषय में बताते हुए कहा कि इस कार्यक्रम अंतर्गत मंच गरीब, अभावहीन एवम साधन हीन बच्चों को जरूरत के सामान जैसे कॉपी, पेंसिल, रबर एवम खाद्य सामग्री उपलब्ध कराता है. इसी कड़ी में पूर्व में भी मंच ने कई कार्यक्रम आयोजित करवाए और आगे भी यही प्रयास रहेगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष रुप से सुरेश यादव, विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं अध्यापकों का धन्यवाद किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष मोहित मुनका, सचिव सौरव संथालिया, रमेश अग्रवाल, पंकज आगीवाल पवन छाछारिया, नवनीत बंसल, अंकित अग्रवाल, दीपक पटवारी, पंकज मुनका, कौशिक चौधरी और मंच के अनेक सदस्यों का सहयोग प्राप्त हुआ.




