
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित टुईलाडूंगरी में पूजा कुमारी अपने घर में संदिग्ध अवस्था में मृत पाई गई थी. इस मामले में मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति महेश तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. शनिवार को मायके पक्ष के लोग एसएसपी से मिलने पहुंचे. उन्होंने एसएसपी को लिखित शिकायत कर मामले से अवगत कराया और सभी को जेल भेजने की मांग की. मृतका के पिता सरोज कुमार ने बताया कि उनकी बेटी को शादी के बाद से ही सभी प्रताड़ित करते थे. 23 अगस्त को फोन कर जानकारी दी गई कि पूजा ने फांसी लगा ली है. उन्होंने बताया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे मारा है. फिलहाल सभी फरार चल रहे है. पूजा की डेढ़ साल की बेटी भी उनके साथ है. उन्हे डर है कि वे लोग बेटी को कुछ कर न दें. इस दौरान भाजपा कदमा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष चितरंजन वर्मा, भाजपा कदमा मंडल महामंत्री अजय झा, प्रेम कुमार,भोला शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष ललन चौहान, अमरेन्द्र मल्लिक, तपन कर्मकार, डीएन सिंह, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष रमेश बास्के, कमल कुमार, मृतक के पिता सरोज पांडे, मृतका की बहन अर्चना कुमारी व अन्य लोग उपस्थित थे.




