
जमशेदपुर : सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान का जमशेदपुर में कोई असर नहीं देखा जा रहा है. जहां आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की जाने जा रही है. ताजा मामला बिष्टुपुर थाना क्षेत्र का है. जहां एक्सएलआरआई के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से एक दंपत्ति बुरी तरह से घायल हो गए. हालांकि इस सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार गम्हरिया निवासी श्याम शंकर लाल दास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी बुरी तरह से घायल हो गई. जिन्हें इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जाता है कि शहर के प्रतिष्ठित समाजसेवी पूर्व भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले के बेटे ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचाया लेकिन घायल श्याम शंकर लाल दास को नहीं बचाया जा सका. उधर पुलिस ने ट्रक जप्त कर लिया है और चालक को हिरासत में ले लिया है. बताया जा रहा है कि दोनों दंपत्ति दांत जांच कराने अवध डेंटल कॉलेज जा रहे थे.






