जमशेदपुर : अलमनार सोशल सर्विस एवं झारखंड ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के सहयोग से जवाहरनगर एमएसटीआइ के प्रांगण में मेगा आई कैंप का आयोजन किया गया. कैंप में 127 मरीजों की आंखों की जांच की गई, वहीं 32 लोगों का जल्द ही मुफ्त ऑपरेशन कराया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)

टेल्को से आये खलील अंसारी, आबिद हुसैन, राहत हुसैन, मोना, अजीज हसनैन, हारुन, सादिक हुसैन, इरफ़ान, कादिर और जवाद-उल-हसन, जमील अहमद, एमएसटीआइ मेहरा-उल-निसा के प्रिंसिपल रूमी बसरा अब्राहम, नूरजहां, सबा परवीन, अब्दुल रहमान और समीउल्लाह का बहुत समर्थन मिला. ख़ालिद इक़बाल ने सभी लोगों और डॉक्टर का शुक्रिया अदा किया.




