
जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल में ठेका पर कार्यरत सफाईकर्मियों ने शुक्रवार को काम बंद करते हुए अस्पताल के अधीक्षक का घेराव किया. सफाईकर्मियों ने बताया कि अबतक उन्हें प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं किया गया है. इसी के विरोध में उन्होंने एकजुट होकर काम बंद कर दिया और अधीक्षक का घेराव कर दिया. सफाईकर्मियों की समस्या को सुनकर झामुमो नेता श्यामल रंजन सरकार भी वहां पहुंचे थे. इसके बाद अधीक्षक से वार्ता की. वार्ता के बाद फिर से एक बार आश्वासन देकर सफाईकर्मियों को शांत करा दिया गया. सफाईकर्मियों ने बताया कि अस्पताल अधीक्षक का घेराव उनके द्वारा शुक्रवार को छठी बार किया गया है. जब भी उनके द्वारा से घेराव किया जाता है तब आश्वासन देकर उन्हें वहां से हटा दिया जाता है, लेकिन सुनवाई नहीं होती है. पिछली बार तो अधीक्षक ने 24 घंटे के भीतर प्रोत्साहन राशि का भुगतान कर दिये जाने की बात कही थी, लेकिन अब तक कोई फलाफल सामने नहीं आया है.




