
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत बगानशाही रोड नंबर 7 निवासी एक 6 वर्षीय बच्ची के साथ यौन शोषण का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में मानगो थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. घटना 26 फरवरी की बताई जा रही है. वहीं आरोपी भी नाबालिग बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पीड़िता के घर से कुछ दूरी पर रहता है और उसका घर पर आना-जाना लगा रहता है. इसी का फायदा उठाकर उसने 26 फरवरी को बच्ची के साथ यौन शोषण किया. इधर किशोरी की तबीयत खराब होने पर परिजन उसका इलाज निजी अस्पताल में करा रहे थे. शनिवार को पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा है, जिसके बाद न्यायलय में उसका बयान दर्ज किया जायेगा. फिलहाल आरोपी फरार चल रहा है. पुलिस छापेमारी कर रही है.




