जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के निर्देश पर टिनप्लेट कंपनी परिसर में हुई दुर्घटना में घायल बागबेड़ा निवासी दिलीप कुमार शर्मा एवं एक अन्य घायल का हाल जानने के लिए विधायक सरयू राय के असंगठित मजदूर प्रकोष्ठ के प्रतिनिधि अमित शर्मा टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचे.दोनों घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें सीसीयू में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है. अमित शर्मा ने अस्पताल में चिकित्सकों से मुलाकात कर दोनों घायलों के उपचार एवं स्वास्थ्य की जानकारी ली. (नीचे भी पढ़े)
साथ ही ठेका कंपनी बीएन दत्ता इंटरप्राइजेज के प्रतिनिधियों से भी वार्ता कर पीड़ित परिवार के लिए आवश्यक व्यवस्था, उचित मुआवजा तथा इलाज के दौरान दोनों घायलों को हर जरूरी सहयोग उपलब्ध कराने की बात रखी.इस दौरान पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया गया कि विधायक सरयू राय इस कठिन समय में पूरी संवेदनशीलता के साथ परिवार के साथ खड़े हैं और घायलों के उपचार एवं परिवार की सहायता के लिए हर संभव सहयोग सुनिश्चित करने के लिए तत्पर हैं.




