रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर: षष्टम झारखंड विधानसभा के द्वितीय बजट सत्र के दौरान गुरुवार को विधायक सुखराम उरांव ने
चक्रधरपुर विधानसभा के बंदगांव प्रखंड के कराईकेला के ऐतिहासिक आहार बांध के गहरीकरण और जीर्णोद्धार का मामला विधानसभा में उठाया. चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बंदगांव प्रखण्ड के
कराईकेला में 70 एकड़ में वृहद्ध आहार बांध फैला हुआ है. तालाब का समय-समय पर गहरीकरण नहीं होने के कारण तालाब जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है. (नीचे भी पढ़ें)
तालाब से चक्रधरपुर और बंदगांव दोनों प्रखंड के किसानों को लाभ मिलता है. विधायक ने अपने सवाल में कहा है कि सरकार कब तक इस तालाब का गहरीकरण और जीर्णोद्वार कराएगी, जिसपर सरकार ने कहा है कि
योजना का सर्वेक्षणोंपरांत, बजटीय उपबंध एवं निधि की उपलब्धता को देखते हुए अगामी वर्षों में जीर्णोद्धार
का कार्य कराया जा सकेगा.














