रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वित्तीय वर्ष 2024-2025 की तृतीय अनुपूरक व्यय विवरणी सभा पटल पर रखा. इसके तहत वित्त मंत्री ने 5508 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया. सदन में पेश तीसरे अनुपूरक बजट में मंत्रिमंडल सचिवालय और निगरानी विभाग को 612.62 करोड़ रुपये, उत्पाद व मध निषेध विभाग को 180.74 करोड़ रुपये, ऊर्जा विभाग को 971.80 करोड़ रुपये, कृषि और पशुपालन सहकारिता विभाग को 176.48 करोड़ रुपये, पशुपालन विभाग को 241.34 करोड़ रुपये, वित्तय विभाग को 10471.61 लाख रुपये, पेंशन मद में 50 हजार लाख रुपये, वाणिज्यकर विभाग को 50 लाख, खाद्य एवं जनवितरण विभाग को 74 लाख, वन विभाग को 16137.95 लाख रुपये, स्वास्थ्य विभाग को 14289.39 लाख रुपये, उच्च शिक्षा को 150 लाख रुपये, उद्योग विभाग को 274.54 लाख रुपये का प्रावधान किया गया. अनुपूरक बजट में स्कूली शिक्षा को 18850.43 लाख रुपये, 39293.50 लाख रुपये प्राथमिक व बजट शिक्षा प्रभार, महिला सुरक्षा को 26668.69 लाख रुपये और ग्रामीण कार्य विभाग को 87329 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
शुक्रवार को पेश होगा आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट, बजट 3 मार्च को पेश होगा
झारखंड विधानसभा में आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट 28 फरवरी को विधानसभा के पटल पर रखा जायेगा. वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सदन में बताया कि इस रिपोर्ट के आने के बाद राज्य की स्थिति की जानकारी सबको लगेगी. इस दौरान यह बताया गया कि तीन मार्च को बजट पेश किया जायेगा. हेमंत सोरेन के नेतृत्व में बनी नयी सरकार का यह पहला बजट होगा. सरकार का इसके जरिये राज्य का आइना दिखेगा.














