
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थानाक्षेत्र के टाटा स्टील ट्यूब डिवीज़न के सामने स्थित हरिजन बस्ती के सामने से पुलिस ने एक व्यक्ति की लाश बरामद की है. उक्त व्यक्ति उसी बस्ती का बताया जा रहा है जिसकी पहचान रंजीत सिंह उर्फ चंडी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि हत्या सोमवार की रात में की गई है. इसकी सूचना पुलिस को सुबह मिली, जब लोग घर के बाहर निकले. लोगों ने खून से लथपथ शव को देखा तो पुलिस को सूचित किया. इसके बाद बर्मामाइंस थाना प्रभारी राजू कुमार और पुलिस के जवान घटनास्थल पर पहुंचे. सूचना मिलने पर जमशेदपुर के सीसीआर डीएसपी अनिमेष गुप्ता भी घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि हत्या रात में किसी भोथड़ हथियार से सिर पर मार कर की गई है. मृतक का नाम रंजीत सिह उर्फ चंडी है. वह कान्वाई चालक है और वही का रहने वाला है.




