जमशेदपुर : जमशेदपुर को सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह में संगीत कला केंद्र की महासचिव गीता तिवारी के साथ उनके बेटे अरुण कुमार तिवारी और बहू नेहा तिवारी द्वारा मारपीट कर रही है. इसको लेकर एक शिकायत सीतारामडेरा थाना में शिकायत दर्ज करायी गयी है. खुद गीता तिवारी ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि उनके बेटे और बहू द्वारा उनका शोषण किया जा रहा है. वे सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के न्यू ले आउट की रहने वाली है. उनका वीडियो वायरल हुआ है. उनका बेटा टाटा स्टील के पदाधिकारी रहे है और बहू नेहा तिवारी साकची करीम सिटी कॉलेज के मास कम्यूनिकेशन डिपार्टमेंट से जुड़ी रही है. उनकी इस शिकायत की जांच की जा ही रही है. (नीचे भी पढ़ें)
गीता तिवारी ने इसको लेकर वीडियो भी जारी किया है. उन्होंने कहा है कि वे अभी चलने फिरने की स्थिति में नहीं है. इसके बावजूद वे संगीत कला केंद्र बारीडीह का महासचिव का पदभार संभाल रही है. उनके पुत्र उनको विक्षिप्त करार देने की कोशिश कर रहा है और उनको मारने को कहता है और हूत का आचरण भी क्रूर है. उन्होंने संरक्षण की मांग की है. उन्होंने आरोप लगाया है कि उनका बेटा और बहू धन की लालच में उनको मारने पर तुले है. जबसे उनके पति गुजरे है, तब से उनका यहीं रवैया है. अभी वह अस्पताल के सीसीयू से आयी है और उनका बेटा उनको मारने और गला दबाने की बात कर रहा है. उन्होंने मदद की गुहार लगायी है.



