जमशेदपुर: जमशेदपुर मुखी समाज के बहुमुखी प्रतिभा के धनी, लोकप्रिय (भूत पूर्व) मुखिया स्वर्गीय जोगेश्वर उर्फ जोलेस मुखी के 38वीं पुण्यतिथि के मौके पर गुरुवार को भालुबासा स्थित मुख्य चौक के किनारे पूर्वाहन 10:00 बजे से इस अवसर पर आम जनमानस के बीच शरबत, पानी, गुड और चना का वितरण किया गया. वही दूसरे और मुख्य कार्यक्रम के अंतर्गत संध्या 7:00 बजे भालूबासा स्थित स्वर्गीय जोलेस मुखी के प्रतिमा पर जमशेदपुर मुखी समाज के विभिन्न बस्तियों के मुखिया गण, समाजसेवियों एवं बुद्धिजीवी लोग उपस्थित होकर सर्वप्रथम स्वर्गीय जोलेश मुखी के मूर्ति पर श्रद्धा पूर्वक माल्यार्पण कर, दीप प्रज्वलित किया इसके उपरांत सभी ने पुष्प चढ़ाकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया.(नीचे भी पढ़े)
इसके पश्चात कार्यक्रम स्थल पर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा का शांति के लिए प्रार्थना किया गया. मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने अपने संबोधन में स्वर्गीय जोलेश मुखी के मुखिया कार्यकाल के दौरान उनके द्वारा समाज के उत्थान लिए किये गये रचनात्मक कार्य पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया. उनके द्वारा मुखी सामाज के युवाओं के उत्थान के लिए कई रचनात्मक कार्य किए. उनका मुख्य उद्देश्य था समाज को शिक्षित करना. इस क्षेत्र में उनकी अहम भूमिका रही. उनके उत्कृष्ट कार्यशैली ने समाज में नई दिशा प्रदान किया. जिसके बदौलत आज समाज के नई पीढ़ी के लोग अन्य लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उन्नति के पथ पर अग्रसर हैं. उनके पुण्यतिथि पर हम सभी को उनके द्वारा किए किए गए उत्कृष्ट कार्यों और उनके विचारधाराओं से प्रण लेने का दिन है. (नीचे भी पढ़े)
कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय मुखी समाज के उपाध्यक्ष सह समाजसेवी शंभू मुखी डूंगरी ने किया, संचालन – समाजसेवी चेतन मुखी चौसा मुखी और धन्यवाद ज्ञापन – वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश मुखी के द्वारा दिया गया. मौके पर गणमान्य अतिथि के रूप में मुख्य रूप से धातकीडीह मुखी बस्ती के मुखिया – सुरेश मुखी , टिनप्लेट मुखी समाज के मुखिया- त्रिनाथ मुखी , बर्मामाइंस के मुखिया – सुरेश मुखी, बिरसा नगर के मुखिया -मनोज मुखी, बारीडीह के मुखिया -नितिन मुखी, भालूबासा के मुखिया -परेश कुमार मुखी एवं उनके परिवारजनों में मुख्य रूप से जगदीश मुखी, अजय मुखी, निर्मल मुखी, नीलकंठ मुखी, अरुणा मुखी , ब्रजेश मुखी , सर्वेस मुखी , विमल मुखी , सिद्धार्थ मुखी, जुगल किशोर मुखी, विश्वनाथ मुखी,लक्ष्मण मुखी, शत्रुघ्न नायक, टिकेलाल, देवचरण सागर मुखी , सागर नाथ मुखी , विकास मुखी , मोजिम मुखी , छोटेलाल मुखी , मंगलनाथ मुखी , छवि नायक आदि ने भाग लेते हुए इस दोनों कार्यक्रमों को सफल बनाया.



