जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के विशेष विद्यालयों के बच्चों के लिए राष्ट्रीय खेल दिवस पर 29 अगस्त को खेल प्रतियोगिता का आयोजना किया गया है. जमशेदपुर ईस्ट के इनर व्हील क्लब (एक गैर-लाभकारी महिला संगठन) द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता भालूबासा कम्युनिटी सेंटर में होगी. (नीचे भी पढ़े)
सीपी स्पोर्ट्स झारखंड दिव्यांग मार्ग दर्शन ट्रस्ट के सचिव राजकुमार सिंह ने बताया कि आईडब्ल्यूसी जेएसआर ईस्ट, सीपी स्पोर्ट्स झारखंड दिव्यांग मार्गदर्शन ट्रस्ट के सहयोग से होनेवाली प्रतियोगिता का उद्देश्य समाज के विशेष बच्चों को खेलों के माध्यम से आगे बढ़ाना और उन लोगों को मुख्यधारा में जोड़ना है.



