जमशेदपुर : जमशेदपुर के नीट में गोविन्दपुर को गौरवान्वित करने वाला शहर का चयनित छात्र राहुल कुमार को 99.4 फीसदी के साथ कुल अंक 635 कैटेगरी रैंक 4634 और ऑल इंडिया रैंक 12761 की उपलब्धि हासिल करने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं भारतीय जनसेवक परिषद के केन्द्रीय अध्यक्ष सुभाष उपाध्याय टीम के साथ उनके घर पहुंच कर विद्या की देवी मां सरस्वती की तस्वीर उपहार स्वरूप भेंट की एवं शॉल ओढाकर सम्मानित किया. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर सुभाष उपाध्याय ने राहुल कुमार के माता पिता से मिलकर कहा कि यह समय हम सबों के लिए स्वर्णिम अवसर प्रदान करने वाला है. इस उपलब्धि से छात्रों को मार्गदर्शन मिलेगा एवं भविष्य के बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे. इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस सेवा दल के चेयरमैन अरविंद साहु, पंडित मदन मोहन मालवीय समिति के अध्यक्ष हरेन्द्र मिश्रा, कांग्रेस के बरिष्ठ नेता देव शरण सिंह, मंडल कांग्रेस के अध्यक्ष नरेश गौरा, भारतीय जनसेवक परिषद के महानगर अध्यक्ष संदीप झा, अविनाश सिंह आदि शामिल हुए.




