
जमशेदपुरः नेपाली सेवा समिति द्वारा सांस्कृतिक भवन में पुस्तकालय भवन का निर्माण के संबंधित ज्ञापन लोकसभा के सांसद विद्युत वरण महतो सौपा गया है. ज्ञापन में अपनी बातों को रखते हुए पुस्ताकलय की आवश्यकता को बताया गया है. उन्होंने बताया कि पूर्व में भी पुस्तकालय भवन खोलने के लिए प्रयास किया गया था परन्तु कुल निजी कारणो से यह संभव नहीं हो पाया था. इस दौरान नेपाली सेवा समिति के अध्यक्ष राम नारायण, महासचिव विजय दमाई व उनकी टीम द्वारा इसे स्थापित करने हेतु काम शुरू कर दिया गया है. इस पुस्तकालय में गोर्खाली साहित्य की पुस्तकें ज्यादा रहेंगी, जिससे कि गोर्खाली भाषी लोगों को अपने साहित्य की जानकारी होगी. वहीं इस पुस्तकालय के खुलने से नयी पीढ़ी के युवाओं को अपनी संस्कृति से अवगत किया जा सकेगे. गौरतलब है कि अभी लोकसभा सत्र के कारण सांसद विद्युत वरण महतो दिल्ली में उपस्थित है इस कारण उनके निर्देशानुसार प्रतिनिधि संजीव कुमार को ज्ञापन सौंपा गया.






