जमशेदपुर : सौन्दर्य की दुनिया मे अग्रणी ब्रांड वीएलसीसी के जमशेदपुर का नया शो रूम का बुधवार को उदघाटन हुआ. साकची स्थित वीएलसीसी के नये शो रुम को साकची के धालभूम क्लब के पास शारदा इंक्लेव में ही खोला गया है. इसका उद्घाटन जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू और आदित्यपुर की उप नगर आयुक्त पारुल सिंह ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर सेंटर के डायरेक्टर हरे राम सिंह ने खुशी साझा करते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य जमशेदपुर के लोगों को केवल सर्विस देना नहीं, बल्कि उन्हें एक ‘लक्जरी एक्सपीरियंस’ देना है. वहीं, सेंटर की सह-संचालिका ज्योति सिंह ने महिलाओं के सशक्तिकरण और ग्रूमिंग पर जोर देते हुए कहा कि आज के दौर में सेल्फ-केयर और कॉन्फिडेंस सबसे जरूरी है. (नीचे भी पढ़ें)

वीएलसीसी साकची अनुभवी प्रोफेशनल्स की एक ऐसी टीम तैयार की है, जो हर ग्राहक की व्यक्तिगत जरूरतों के अनुसार स्किन और हेयर केयर समाधान प्रदान करेगी. हम चाहते हैं कि यहां आने वाला हर व्यक्ति एक सकारात्मक बदलाव महसूस करे. साकची का यह नया सेंटर आधुनिक फेशियल थेरेपी, एडवांस हेयर कटिंग और कलरिंग, बॉडी स्पा और प्री-ब्राइडल पैकेजेस के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया गया है. उद्घाटन के उपलक्ष्य में संस्थान ने ‘वेलकम ऑफर्स’ की भी घोषणा की है, जिसके तहत ग्राहकों को चुनिंदा सेवाओं पर भारी छूट दी जा रही है. मुख्य अतिथि पूर्णिमा साहू ने सेंटर की सुविधाओं की सराहना करते हुए प्रबंधन को इस नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि ऐसे प्रतिष्ठित संस्थानों के आने से शहर में रोजगार और गुणवत्तापूर्ण सेवाओं को बढ़ावा मिलता है.







