• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, September 2, 2026
25 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur nml womens day celebration : सीएसआईआर-एनएमएल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह आयोजित, आरसीसीएफ ने महिलाओं में भरा उत्साह

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला, जमशेदपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया. कोल्हान की आरसीसीएफ और वन सेवा की अधिकारी स्मिता पंकज इस अवसर पर मुख्य अतिथि थीं. वे भारतीय वन सेवा के 2006 बैच की अधिकारी हैं. इस कार्यक्रम में व्याख्यान , सांस्कृतिक कार्यक्रम और ‘फन एंड फूड फेस्ट’ शामिल था. सीएसआईआर-एनएमएल के निदेशक डॉ. संदीप घोष चौधरी ने अपने स्वागत भाषण में इस बात पर ज़ोर दिया कि सीएसआईआर-एनएमएल ने हमेशा संगठन में महिलाओं के योगदान का सम्मान किया है और एक ऐसा वातावरण बनाने के लिए प्रतिबद्ध है जहाँ महिलाएँ अपनी पूरी क्षमता के साथ आगे बढ़ सकें. उन्होंने कहा कि महिलाएं किसी भी संगठन की असली ताकत होती हैं. वैज्ञानिक जी डॉ. अंशु जे ने मुख्य अतिथि का परिचय कराया. स्मिता पंकज ने अपने संबोधन में, वन सेवा में एक महिला के रूप में अपने अनुभवों के बारे में उपस्थित श्रोताओं को जानकारी दी. वन सेवा को आमतौर पर महिलाओं के लिए एक अपरंपरागत कैरियर विकल्प माना जाता है. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने युवा महिलाओं से आग्रह किया कि वे आगे बढ़ें और अपने मनपसंद कैरियर के मार्ग को चुनें. उन्होंने वनों की नाजुक प्रकृति और तापमान वृद्धि को नियंत्रित करने में वनों की भूमिका के बारे में भी विस्तार से बताया और वैज्ञानिकों से खनन के सबसे अधिक टिकाऊ तरीकों पर शोध करने का आग्रह किया. उन्होंने उस समय को भी याद किया जब भारतीय वन सेवा में शामिल होने से पहले उन्होंने सीएसआईआर-जेआरएफ़ परीक्षा उत्तीर्ण की थी. इस अवसर पर, सीएसआईआर-एनएमएल के सभी महिला सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया. सीएसआईआर-एनएमएल के प्रशासन नियंत्रक, श्जय शंकर शरण ने धन्यवाद ज्ञापित किया. इस उत्सव में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम और एक ‘फन एंड फूड फेस्ट’ आयोजित किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

एक्सआइटीइ की अर्थशास्त्र विभाग की एसोसिएट प्रोफेशर संचिता घोष चौधरी और टाटा मेन हॉस्पिटल, जमशेदपुर की डाइटीशियन सुमन सिंह ने ‘फन एंड फूड फेस्ट’ के निर्णायक के तौर पर इस अवसर की शोभा बढ़ाई. सीएसआईआर-एनएमएल परिवार के सदस्यों द्वारा घर पर बनाए गए तरह-तरह के व्यंजन सभी के आनंद लेने के लिए उपलब्ध थे. विभिन्न खेलों और हाथ से बनी चीज़ों की प्रदर्शनी ने इस उत्सव की रौनक और बढ़ा दी. ‘फूड फेस्ट’ में फूलमनी पूर्ति और मेचो सुम्ब्रुई ने पहला पुरस्कार जीता, जबकि दूसरा पुरस्कार बिदिशा नाथ और तीसरा पुरस्कार कोमल थापा तथा संजू थापा को मिला. पूजा कुमारी पान और श्री मृणाल आदित्य ने अपने ‘गेम स्टॉल’ के लिए पुरस्कार जीता. इस कार्यक्रम के साथ ही महिला दिवस 2026 का समारोह संपन्न हो गया, जिसकी शुरुआत 6 मार्च 2026 को झारखंड उच्च न्यायालय की अधिवक्ता ममता सिंह द्वारा ‘कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013’ (पौस एक्ट) पर दिए गए एक जागरूकता व्याख्यान से हुई थी.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jharkhand health minister in Jamshedpur : झारखंड में दूसरे राज्यों से बुलाए जाएंगे चिकित्सक, एमजीएम अस्पताल बनेगा शान, स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान का जमशेदपुर में ऐलान, देखिये – video
खबर

Jharkhand health minister in Jamshedpur : झारखंड में दूसरे राज्यों से बुलाए जाएंगे चिकित्सक, एमजीएम अस्पताल बनेगा शान, स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान का जमशेदपुर में ऐलान, देखिये – video

September 2, 2026
Tata steel bonus meeting : टाटा स्टील के कर्मचारियों का बोनस समझौता इसी सप्ताह संभव, मीटिंग में यह हुआ तय
खबर

Tata steel bonus meeting : टाटा स्टील के कर्मचारियों का बोनस समझौता इसी सप्ताह संभव, मीटिंग में यह हुआ तय

September 2, 2026
Tata steel wage revision anamolies : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर शिकायतों की बाढ़,  शिकायत का 7 बड़ा फ़ाइल मैनेजमेंट को यूनियन ने सौंपा
खबर

Tata steel wage revision anamolies : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर शिकायतों की बाढ़, शिकायत का 7 बड़ा फ़ाइल मैनेजमेंट को यूनियन ने सौंपा

September 2, 2026
Next Post

Jamshedpur hindu Utsav samity : हिंदू उत्सव समिति ने नववर्ष यात्रा के आयोजन को लेकर की समीक्षा, हिंदू उत्सव समिति की भीड़ को अपना भीड़ दिखाने के चक्कर में कुछ नशेड़ी और अपराधी ने खलल डालने की कोशिश की थी

Jamshedpur ramnavami Mahotsav : लौहनगरी में रामनवमी महोत्सव की तैयारियां हुई तेज, केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति की जिला प्रशासन के संग दो अहम बैठकें संपन्न, समिति ने सुरक्षा, बिजली, ट्रैफिक व घाट व्यवस्था को लेकर दिए सुझाव

Tata Steel Inaugurates its first Scrap-based Electric Arc Furnace in India : टाटा स्टील ने भारत में अपने पहले स्क्रैप आधारित इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस का किया उद्घाटन, यह प्लांट इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि प्रति टन स्टील पर कार्बन उत्सर्जन 0.3 टन से कम रहे, पंजाब के मुख्यमंत्री और एन चंद्रशेखरन ने किया समर्पित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jharkhand pan tanti samaj : कोल्हान प्रमंडल के पान तांती समाज को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने के लिए मंत्री चमरा लिण्डा को सौंपा ज्ञापन, सकारात्मक आश्वासन

jharkhand cm meets iit madi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आईआईटी मण्डी के निदेशक प्रो लक्ष्मीधर बेहरा ने की मुलाकात, जन्माष्टमी में हिस्सा लेने का किया आग्रह

Jamshedpur Shyam Bhatli Parivar-खीर जलेबी दाल चुरमा बाबा खावे जम के….. भजनों पर झूमे श्रद्धालु,श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट जमशेदपुर का पुरूलिया धाम में मासिक महोत्सव आयोजित

jharkhand sanyukt yuva sangha : हितेश सिन्हा बने संयुक्त युवा संघ के सरायकेला खरसावां अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल बोले – झारखंड के युवाओं को उनका अधिकार दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

jamshedpur rural theft- कोवाली में एक ही रात तीन घरों में चोरी, पंचायत सचिवालय से इनवर्टर व बैटरी भी उड़ाये

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jharkhand pan tanti samaj : कोल्हान प्रमंडल के पान तांती समाज को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने के लिए मंत्री चमरा लिण्डा को सौंपा ज्ञापन, सकारात्मक आश्वासन

jharkhand cm meets iit madi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आईआईटी मण्डी के निदेशक प्रो लक्ष्मीधर बेहरा ने की मुलाकात, जन्माष्टमी में हिस्सा लेने का किया आग्रह

Jamshedpur Shyam Bhatli Parivar-खीर जलेबी दाल चुरमा बाबा खावे जम के….. भजनों पर झूमे श्रद्धालु,श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट जमशेदपुर का पुरूलिया धाम में मासिक महोत्सव आयोजित

jharkhand sanyukt yuva sangha : हितेश सिन्हा बने संयुक्त युवा संघ के सरायकेला खरसावां अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल बोले – झारखंड के युवाओं को उनका अधिकार दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

jamshedpur rural theft- कोवाली में एक ही रात तीन घरों में चोरी, पंचायत सचिवालय से इनवर्टर व बैटरी भी उड़ाये

Jamshedpur police got 40 new bolero vehicles :  जमशेदपुर पुलिस के गश्ती बल में जुड़ीं 40 नई बोलेरो गाड़ियां, एसएसपी ने पुलिस लाइन में हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने में होंगी मददगार

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News