
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित टुईलाडूंगरी ए ब्लॉक निवासी 75 वर्षीय मरियम पूर्ति को उसके बेटे संजीव पूर्ति और बहु अलका रानी पूर्ति ने घर से निकाल दिया है. अब मरियम दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है. मरियम ने ओल्ड एज होम से भी अपील की है कि उनको वहां रख लें, जहां उसका आवेदन लंबित पड़ा है. इसको लेकर गोलमुरी थाना में भी शिकायत की गई है. मरियम ने बताया कि पूर्व में बेटे और बहु ने मिलकर मारपीट की और पैसों की मांग की. इसको लेकर साल 2017 में महिला थाना में शिकायत भी की थी, जहां बेटे और बहू ने समझौता किया था कि वे लोग मारपीट नही करेंगे और खर्च के रूप में हर माह एक हजार रुपए देंगे. आज तक बेटे ने कुछ नही दिया है. दोनो मिलकर उसके साथ मारपीट करते है. उसे घर से निकाल दिया है. उसने किसी तरह मुंबई के ओल्ड एज होम से संपर्क किया पर कोरोना के कारण वह जा नही पाई. उसने अपील की है कि प्रशासन उसे ओल्ड एज होम में रखवाए और उसके बेटे बहू पर कार्रवाई करे.






