
जमशेदपुर : झारखंड सरकार के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव जमशेदपुर भ्रमण के दौरान पासवा जिलाध्यक्ष रमन झा के गोविंदपुर स्थित आवास भी गए. आवास पर रमन झा ने उनका जोरदार स्वागत किया. उन्होंने रमन झा से इसी तरह बच्चों का हौसला बढ़ाते रहने और शिक्षा के क्षेत्र में काम करते रहने की सलाह दी. मंत्री रामेश्वर उरांव के साथ पासवा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक दुबे, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित फलक फातिमा भी शामिल थे. (नीचे भी पढ़ें)
इस दौरान जिला परिषद सदस्य डॉ परितोष सिंह, पंचायत समिति सदस्य सतबीर सिंह और उनकी टीम ने मंत्री का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया. इस अवसर पर पासवा के प्रदेश महासचिव सुभाष उपाध्याय, आरजे वेलफेयर सोसायटी की चेयरपर्सन पुनम झा, कोषाध्यक्ष जगमोहन दुबे, जेवियर पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर रोहन झा, मैनेजर हिमांशु भारद्वाज, कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष अरविंद साहु समेत अन्य उपस्थित थे.



