
जमशेदपुर : पैरेंट्स स्टूडेंट्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (पासवा) की बैठक जिलाध्यक्ष रमन झा की अध्यक्षता में हुई. शिक्षक सम्मान समारोह 16 नवम्बर को माइकल जॉन ऑडिटोरियम में आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड सरकार के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद तारिक अनवर, सम्मानित अतिथि पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल तथा अध्यक्षता पासवा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक दुबे करेंगे. बैठक में निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम बहुत ही भव्य और व्यवस्थित तरीके से किया जाएगा. बैठक में प्रदेश महासचिव सुभाष उपाध्याय और दिवेश राज समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. ज्ञात हो कि कुछ विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों के आग्रह पर धनतेरस, दिवाली और छठ पर्व को देखते हुए पूर्व में 1 नवंबर को आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह को स्थगित कर दिया गया था.



