
जमशेदपुर : मानगो शंकोसाई रोड नंबर एक के संजीवनी पथ के अंतिम छोर में पेयजल स्वच्छता विभाग के द्वारा बदबूदार गंदे पानी की आपूर्ति हो रह है. सूचना मिलते ही वहां भाजपा नेता विकास सिंह पहुंचे। मानगो शंकोसाई रोड एक के संजीवनी पथ के नीचे श्याम नगर के किनारे लगभग 40 घरों में बदबूदार और गंदे पानी की सप्लाई हो रही है. पानी इतना बदबूदार है कि लोग नल नहीं खोल पा रहे हैं. उपस्थित महिलाओं ने भाजपा नेता विकास सिंह को बताया कि पीने का पानी खरीद कर ला रहे हैं और नहाने एवं घरेलू कार्य के लिए नदी का सहारा ले रहे हैं.
मौके में उपस्थित भाजपा नेता विकास सिंह ने कार्यपालक अभियंता एवं कनीय अभियंता पंडित महतो को मामले की जानकारी दी. विभागीय पदाधिकारियों ने संवेदक को अभिलंब समस्या का समाधान करने को कहा. अधिकारियों ने विकास सिंह को दूरभाष पर बताया कि हर हाल में जल्द ही समस्या का समाधान हो जायेगा. इस दौरान राजेश साहू, दुर्गा दत्ता, सुनील गोराई, अजय गोराई, सुशीला शर्मा, शुभम कुमार, शीला देवी, सुचित्रा देवी, रूबी देवी, शकुंतला देवी, अंजू देवी, अनिता देवी, कल्पना देवी, मुकेश गुप्ता, रूपा देवी, आराधना देवी, जयप्रकाश गुप्ता, विशेश्वर झा, रूबी देवी, नीतू देवी समेत अन्य लोग उपस्थित थे.




