
जमशेदपुरः राज्य में पंचायत चुनाव की डुगडुगी बजने वाली है. इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी गई है. इधर जमशेदपुर में 15वें वित्त आयोग की राशि को लेकर उठापटक शुरू हो गई है. जमशेदपुर पंचायत समिति अधिकार मंच द्वारा जिले के उपायुक्त के नाम एक मांग पत्र सौंपा गया. मांग पत्र के माध्यम से इनके द्वारा जमशेदपुर प्रखंड के सभी 55 पंचायतों में 15वें वित्त आयोग के लिए 2020-21 के आवंटित राशि को गलत तरीके से खर्च करने का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की जांच कर राशि को समुचित तरीके से सभी पंचायतों में पंचायत समितियों के माध्यम से खर्च किए जाने की मांग की है. पंचायत चुनाव की रणभेरी बजने से पूर्व पंचायत समितियों द्वारा यह मांग उठाना कहां तक कारगर साबित होता है, यह तो आने वाला वक्त ही तय करेगा.




