
जमशेदपुर : फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रो और फ्रांसीसी उत्पादों का देश के कई इस्लामिक देश विरोध कर रहे हैं इधर भारत में भी फ्रांसीसी राष्ट्रपति का विरोध शुरू हो गया है जहां जमशेदपुर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति के विरोध में नारे लगाए साथ ही फ्रांस के राष्ट्रीय झंडे को पैरों से रौंद कर फ्रांस का विरोध किया. इतना ही नहीं उन्होंने फ्रांसीसी राष्ट्रपति के पुतले भी फूंके और फ्रांस के राष्ट्रीय ध्वज को भी आग के हवाले करते हुए देश के प्रधानमंत्री से फ्रांस के साथ सारे व्यापारिक समझौते समाप्त करने की मांग की. उन्होंने बताया कि किसी देश को किसी भी सम्प्रदाय के धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने का कोई अधिकार नहीं है. धर्म को राजनीति से अलग महत्व देना ही देश के सर्वोच्च पद पर बैठे व्यक्ति की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए. गौरतलब है कि पिछले दिनों फ्रांस में एक हिस्ट्री टीचर की हत्या के बाद फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रो ने इसे इस्लामिक आतंकवादी हमला करार दिया था और कहा था, इस्लाम संकट में है. तब से 15 से ज्यादा इस्लामिक देश उनके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. इधर जमशेदपुर में भी फ्रांसीसी राष्ट्रपति का विरोध देखा गया.






