• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, July 21, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur petrol diesel crisis : जमशेदपुर में पेट्रोल और डीजल की लंबी कतारों को लेकर प्रशासन सक्रिय, प्रशासन की अपील – अफवाहों पर ध्यान न दें, सुगम सप्लाई चैन के साथ जिले में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, पैनिक बाइंग से हुई समस्या, तेल आपूर्ति सामान्य, घबराने की जरूरत नहीं

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर में पेट्रोल और डीजल की चल रही मारामारी को लेकर जिला प्रशासन भी सक्रिय हो गयी है. इसको लेकर जमशेदपुर के डीसी ऑफिस (समाहरणालय सभागार) में उपायुक्त राजीव रंजन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों, पेट्रोल पंप संचालकों एवं पेट्रोल पंप एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, एसडीएम धालभूम, एसडीएम घाटशिला, अपर नगर आयुक्त जेएनएसी, ट्रैफिक डीएसपी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, इंडियन ऑयल, एचपी, भारत पेट्रोलियम तथा जिओ के एरिया मैनेजर बैठक में उपस्थित रहे. बैठक में जिले में पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था तथा हाल के दिनों में उपभोक्ताओं द्वारा की जा रही पैनिक बाइंग (अफरातफरी में खरीदारी) की स्थिति की समीक्षा की गई. जानकारी दी गई कि उपभोक्ताओं के बीच अनावश्यक भ्रम के परिणामस्वरूप शहरी क्षेत्र के अधिकांश पेट्रोल पंपों में पिछले दो दिनों के दौरान सामान्य दिनों की तुलना में लगभग दोगुना बिक्री दर्ज की गई. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

उपायुक्त राजीव रंजन ने कहा कि जिले में पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता पूरी तरह सामान्य है तथा किसी प्रकार की कमी नहीं है. उन्होंने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि अफवाहों पर ध्यान नहीं दें तथा आवश्यकता के अनुसार ही ईंधन की खरीदारी करें. उन्होंने कहा कि पैनिक बाइंग से अनावश्यक दबाव की स्थिति उत्पन्न होती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. सभी नागरिक प्रशासन का सहयोग करें एवं स्थिति को सामान्य बनाए रखने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें. पेट्रोल पंप संचालक बॉटल या अन्य कंटेनर में तेल की बिक्री नहीं करें ताकि सुरक्षा जोखिम और दुरूपयोग को रोका जा सके. वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पाण्डेय ने कहा कि पेट्रोल पंपों में अनावश्यक भीड़ लगाने एवं अव्यवस्थित तरीके से वाहन खड़े करने से विधि व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है. उन्होंने नागरिकों से अपील की कि संयम बनाए रखें तथा आवश्यकता अनुसार ही तेल लें. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी अपुष्ट अथवा भ्रामक सूचना पर विश्वास नहीं करें तथा प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें. (नीचे भी पढ़ें)

कंपनी प्रतिनिधियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि जिले में पेट्रोल एवं डीजल के स्टॉक अथवा सप्लाई को लेकर किसी प्रकार की समस्या नहीं है. तेल कंपनियों द्वारा नियमित रूप से आपूर्ति की जा रही है तथा सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है. बैठक में पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एवं अन्य माध्यमों से लगातार उपभोक्ताओं को जागरूक करें, ताकि लोगों के बीच तेल की उपलब्धता को लेकर किसी प्रकार का भ्रम उत्पन्न न हो. साथ ही सभी पंप संचालकों से अपने परिसर में पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से भी ग्राहकों को जागरूक करते रहने की अपील की गई. तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया गया कि वे सप्लाई चेन की सतत निगरानी रखें तथा आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त आपूर्ति सुनिश्चित करें, ताकि कहीं भी कृत्रिम कमी की स्थिति उत्पन्न न हो. प्रशासन की ओर से सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर, यू-ट्यूबर एवं अन्य डिजिटल माध्यमों से जुड़े लोगों से भी अपील की गई कि वे भ्रामक अथवा मिसलिड करने वाली सूचनाओं का प्रसार न करें. प्रेस प्रतिनिधियों से भी आमजनों को सही एवं तथ्यात्मक जानकारी देकर जागरूक करने में सहयोग करने की अपील की गई.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Timken wage revision : टिमकेन के कर्मचारियों का हुआ वेतन समझौता, 11 हजार से अधिक वेतन बढ़ा
खबर

Timken wage revision : टिमकेन के कर्मचारियों का हुआ वेतन समझौता, 11 हजार से अधिक वेतन बढ़ा

July 20, 2026
Jamshedpur shopkeeper attacked : पुराने एमजीएम अस्पताल के पास दुकानदार पर चापड़ से हमला, रंगदारी मांगने आये बदमाशों ने इनकार करने पर किया वार, सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा, बाकी फरार

jharkhand cm meeting : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने की वन विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा, वन क्षेत्रों का टेक्निकल एवं डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करें
खबर

jharkhand cm meeting : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने की वन विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा, वन क्षेत्रों का टेक्निकल एवं डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करें

July 20, 2026
Next Post
Tata steel incident : टाटा स्टील के एलडी 2 गोलचक्कर पर बस की चपेट में आया बाइक सवार, घायल

Tata steel incident : टाटा स्टील के एलडी 2 गोलचक्कर पर बस की चपेट में आया बाइक सवार, घायल

jharkhand ex minister bail- दो साल के बाद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम जेल से आए बाहर

jharkhand ex minister bail- दो साल के बाद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम जेल से आए बाहर

Singhbhum chamber appeal-सिंहभूम चेंबर ने की पेट्रोल व डीजल की उपलब्धता को लेकर नागरिकों से संयम बरतने की अपील, आवश्यकता अनुसार पेट्रोल एवं डीजल का उपयोग करने का किया आग्रह

Singhbhum chamber appeal-सिंहभूम चेंबर ने की पेट्रोल व डीजल की उपलब्धता को लेकर नागरिकों से संयम बरतने की अपील, आवश्यकता अनुसार पेट्रोल एवं डीजल का उपयोग करने का किया आग्रह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Tata steel got relief from supreme court : टाटा स्टील को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, भूषण स्टील के अधिग्रहण की आपत्तियों को किया खारिज

Jamshedpur hospital mou – 111 सेव लाइफ हॉस्पिटल व पीयरलेस हॉस्पिटल के बीच हुआ एमओयू, कैंसर मरीजों को मिलेगी सस्ती सुविधाएं

Jamshedpur jdu : जदयू ने मलेरिया को लेकर उठाया कदम, मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में मरीजों को त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए छह सदस्यीय समिति गठित

Jamshedpur elders group : प्रेमनगर के वरिष्ठ नागरिक परिषद के संस्थापक महामंत्री स्व रामानुज शर्मा के पुण्य स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, किया गया नमन

Jamshedpur strike : सोनारी में सफाई कर्मियों ने किया हड़ताल, 400 की जगह 300 रुपये ही दे रहा ठेकेदार, देखिये – video

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Tata steel got relief from supreme court : टाटा स्टील को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, भूषण स्टील के अधिग्रहण की आपत्तियों को किया खारिज

Jamshedpur hospital mou – 111 सेव लाइफ हॉस्पिटल व पीयरलेस हॉस्पिटल के बीच हुआ एमओयू, कैंसर मरीजों को मिलेगी सस्ती सुविधाएं

Jamshedpur jdu : जदयू ने मलेरिया को लेकर उठाया कदम, मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में मरीजों को त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए छह सदस्यीय समिति गठित

Jamshedpur elders group : प्रेमनगर के वरिष्ठ नागरिक परिषद के संस्थापक महामंत्री स्व रामानुज शर्मा के पुण्य स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, किया गया नमन

Jamshedpur strike : सोनारी में सफाई कर्मियों ने किया हड़ताल, 400 की जगह 300 रुपये ही दे रहा ठेकेदार, देखिये – video

Jamshedpur new president : क्राइम कंट्रोल व मानवाधिकार संघ के अध्यक्ष बने विष्णुनाथ तिवारी, संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News