
जमशेदपुर : खादी और ग्रामोद्योग आयोग (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार) के रांची स्थित राज्य कार्यालय की ओर से शनिवार को बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान शहर के युवाओं व स्कूली छात्र-छात्राओं को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी. वक्ताओं ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत स्वरोजगार के लिए 25 लाख रुपये तक का लोन मुहैया कराया जाता है. इच्छुक युवा इसके लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं, किस तरह के प्रोजेक्ट के लिए आवेदन किया जा सकता है, समेत अन्य जानकारी दी गयी. (नीचे भी पढ़ें)

इससे पूर्व उपस्थित अतिथियों व वक्ताओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की. सबों ने युवाओं को स्वरोजगार की प्रेरणा देने के साथ ही उन्हें इस कार्यक्रम का लाभ लेने की सलाह दी. इस अवसर पर खादी और ग्रामोद्योग आयोग के सदस्य मनोज सिंह, जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, भाजपा नेता व वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल समेत अन्य लोगों ने युवाओं का मार्गदर्शन किया.




