
जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस की ओर से फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, वाट्सएप समेत तमाम सोशल मीडिया पर होने वाले पोस्ट पर नजर रखी जा रही है. भड़काऊ पोस्ट को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है. इस कड़ी में जमशेदपुर पुलिस ने एक और व्यक्ति को भड़काऊ और सांप्रदायिक पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जमशेदपुर के एसएसपी अनूप बिरथरे के निर्देश पर जमशेदपुर के सिटी एसपी सुभाषचंद्र जाट, डीएसपी पवन कुमार समेत दस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की टीम ने तकनीकी तौर पर छानबीन करने के बाद उसको गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार व्यक्ति सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह ग्वाला बस्ती शांतिनगर के रहने वाले राजकुमार साव के पुत्र चंदन कुमार है. चंदन कुमार द्वारा नंदन गुप्ता के नाम से फेसबुक आइडी संचालित की जा रही थी और अश्लील तस्वीर के साथ भड़काऊ पोस्ट डाला जा रहा था. इसकी जांच तकनीकी कोषांग द्वारा किया गया, जिसको बाद सिदगोड़ा थाना में खुद पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार के बयान पर एक एफआइआर दायर िकाय गया, जिसके तहत उनके खिलाफ 295ए/153ए/188 भारतीय दंड विधान की संहिता के तहत गिरफतार किया गया और फिर उसको जेल भेज दिया गया. पुलिस ऐसे कई एकाउंट का लगा लगा रही है, जिसमें भड़काऊ पोस्ट किये गये है या टिप्पणी की गयी है. धार्मिक उन्माद भड़काने वाले को किसी भी हाल में नहीं बख्शा जायेगा, यह पुलिस ने साफ कर दिया है.







