
जमशेदपुर : जमशेदपुर में चोर किस कदर मन बढ़ा चुके है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जमशेदपुर के पुलिस लाइन से ही मोबाइल की लगातार चोरी हो रही थी. पुलिसवालों का यह केंद्र के रुप में पुलिस लाइन जाना जाता है, जहां से पुलिस की सारी गतिविधियां संचालित होती है, पुलिसवालों का ठहराव होता है और यहीं से सभी काम पुलिस के विभाग के काम होते है. इस जगह पर रहने वाले हवलदार रामनरेश प्रसाद ने दो अप्रैल को गोलमुरी थाना में अपने पुलिस बैरक से ही मोबाइल की चोरी होने का एफआइआर दायर किया था. इसकी जांच की गयी, जिसके बाद सीताराममडेरा थाना क्षेत्र से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से हवलदार रामनरेश प्रसाद की चोरी मोबाइल के साथ ही पुलिस लाइन से चोरी गये और चार मोबाइल के साथ पावर बैंक, हेड फोन, चार्जर समेत अन्य सामानों को जब्त किया गया है. गिरफ्तार लोगों में जमशेदपुर के पुराना सीतारामडेरा निवासी कार्तिक सांडिल, सीतारामडेरा उरांव बस्ती निवासी आकाश कच्छप, सीतारामडेरा आदिवासी स्कूल के पीछे रहने वाले शाहिल हांसदा उर्फ सोमा और सीतारामेडरा आदिवासी स्कूल के पीछे रहने वाले राजा बाड़ा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.






