
जमशेदपुर : बिष्टुपुर में फायरिंग करने के मामले में पांच माह से फरार चल रहे आरोपी शिव सिंह मुंडा उर्फ शिव सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसको पुलिस ने जेल भेज दिया है. उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था. बताया जाता है कि वह पिछले पांच माह से फरार चल रहा था. वह जुगसलाई बलदेव बस्ती शितला मंदिर का रहने वाला है. शिव सिंह के आवास पर गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापामारी की, जिसके बाद पुलिस ने छापामारी कर उसको गिरफ्तार कर लिया. बिष्टुपुर पुलिस के मुताबिक 5 दिसंबर 2021 को इसी मामले में दो लोगों को पहले गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. इसके बाद से ही पुलिस फरार चल रही थी. पांच माह से वह फरार चल रहा था, जिसको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.





