जमशेदपुर : जमशेदपुर के आजादनगर पुलिस को कामयाबी हाथ लगी है. जहां पुलिस ने आरोपी को युपी नंबर का चोरी का मोटरसाइकल के साथ धर दबोचा है. गिरफ्तार आरोपी आजादनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर 17 ग्रीन वैली रोड निवासी मो तौफिक उर्फ बाबू है. वह हाल में जेल से छुटकर बाहर आया था. मंगलवार को थाना प्रभारी चंदन कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आजादनगर में सन्हा दर्ज किया गया. वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक पटमदा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को उसके घर से पकड़ा गया. वहीं से चोरी की मोटरसाइकिल भी जब्त की गयी. फिलहाल गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है.



