
जमशेदपुर : जमशेदपुर के आज़ादनगर थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है. इसी क्रम में गुरुवार देर शाम थाना प्रभारी के नेतृत्व में येसु भवन, कुंवर बस्ती और चाणक्यपुरी क्षेत्रों में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया. सूत्रों के अनुसार, इन इलाकों में लंबे समय से असामाजिक तत्वों की अड्डेबाज़ी और संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं. (नीचे देखे पूरी खबर)

स्थानीय लोगों ने पुलिस से बार-बार कार्रवाई की मांग की थी. इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस टीम ने अचानक दबिश दी. छापामारी के दौरान कई संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई और कुछ को हिरासत में लेकर थाने लाया गया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि असामाजिक गतिविधियों और अपराध की रोकथाम के लिए यह कार्रवाई की गई है. (नीचे देखे पूरी खबर)

इलाकों में शाम ढलते ही अड्डेबाज़ी करने वालों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. स्थानीय जनता की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे. थाना प्रभारी ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराध पर अंकुश लगाया जा सके और मोहल्ले में शांतिपूर्ण माहौल कायम रखा जा सके. (नीचे देखे पूरी खबर)

यह छापामारी अभियान क्षेत्रवासियों में विश्वास जगाने और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देने के उद्देश्य से चलाया गया, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि कानून-व्यवस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. यह अभियान सभी थाना क्षेत्र में चलाया गया है.











