गालूडीह: गालूडीह थाना क्षेत्र के ऊपरडांगा निवासी कालीपद खामराय का बारिश से मिट्टी का घर गिर गया है. गनीमत रही उस समय आसपास कोई नहीं था, इसलिए बड़ा हादसा होने से बच गया. कालीपद खामराय ने बताया कि बारिश के दौरान हम सभी बाल बच्चों के साथ दूसरे कमरे में थे. इसी दौरान बारिश हुई और मिट्टी का घर का दीवार भर भराकर गिर गया. जिससे हम सभी अपने बाल बच्चों के साथ बाल-बाल बचे.



