
जमसदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना पुलिस ने बीते 26 जुलाई को शिव घाट के समीप जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय से हुए लूटकांड मामले का खुलासा करते हुए कुख्यात अपराधकर्मी सिकंदर उर्फ सिकंदर लंगड़ा को लूट के मोबाइल, पर्स, नकदी, लूटे गए आधार कार्ड और लूट में प्रयुक्त अस्तुरे के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. सिकंदर लंगड़ा सरायकेला जिले के कपाली ओपी क्षेत्र का रहनेवाला है. बताया जा रहा है, कि सिकंदर का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ जुगसलाई थाने में दो मामले पूर्व से ही दर्ज हैं. घटना की जानकारी देते हुए जुगसलाई थाना पुलिस ने बताया कि बीते 26 जुलाई को जोमैटो के डिलेवरी बॉय साहेब प्रसाद और पुरुषोत्त पांडेय जुगसलाई सेंट जॉन स्कूल के पास ऑर्डर सप्लाई कर वापस लौट रहे थे, इसी बीच शिव घाट के समीप दोनों शौच के लिए रुके. जहां सिकंदर लंगड़ा अपने सहयोगी के साथ आ धमका और अस्तुरा का भय दिखाकर दोनों डिलीवरी ब्वॉय का मोबाइल और पर्स छीन कर फरार हो गया. वही जुगसलाई थाना पुलिस मामले की छानबीन के क्रम में सिकंदर लंगड़ा के घर से लूटे गए दोनों मोबाइल पर और पर्स में रखे नगद 7 सौ रुपए के साथ शिकायतकर्ता साहेब प्रसाद का आधार कार्ड भी बरामद करने का दावा कर रही है. जबकि मामले का दूसरा अभियुक्त अभी भी फरार चल रहा है. जुगसलाई पुलिस का दावा है, कि दूसरे अभियुक्त को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.






