
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में मारपीट और जानलेवा हमला के मामले में दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है. कदमा निवासी आकाश सिंह उर्फ छोटू बच्चा को गिरफ्तार किया गया और जेल भेजा गया, जिसमें कदमा शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर चार निवासी है. इसके अलावा कदमा के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 3 में शंभू झा को भी गिफ्तार किया गया. दोनों के खिलाफ 6 अप्रैल को ही केस दायर किया गया था. इस मामले की तफ्तीश करने के बाद पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में उपस्थापित कर जेल भेज दिया.







