रामगोपाल जेना,चक्रधरपुर: चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में पुल सड़क निर्माण कार्यों में तेजी देखने को मिल रही है. इसी क्रम में चक्रधरपुर प्रखंड के इटोर पंचायत अंतर्गत पारेया के समीप बनने वाले नए पुल का भूमि पूजन बुधवार को किया गया.लगभग 2 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस पुल का भूमि पूजन झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव, विधायक प्रतिनिधि पीरू हेब्रम, उप प्रमुख बिनय प्रधान तथा मुखिया सोमनाथ कोया ने संयुक्त रूप से किया.(नीचे भी पढ़े)

मुखिया सोमनाथ कोया ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक सुखराम उरांव को क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि इस पुल के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और कई गांवों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी.(नीचे भी पढ़े)
झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव ने कहा कि पूरे क्षेत्र में पुल और सड़क निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, जिससे लोगों की वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान हो रहा है. इस मौके पर ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के कनीय अभियंता कृष्णा कांत भी मौजूद रहे.भूमि पूजन के दौरान स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.



