जमशेदपुर: जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो वायरल करने के मामले में पुलिस को कामयाबी मिली है, जहां पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. वही उनके पास से दो देशी कट्टा और मोबाईल जब्त किया गया. गिरफ्त में आए आरोपियों में लक्ष्मण नगर का रितेश सिंह, शांति नगर का अशोक गुप्ता और राज कुमार मुखिया उर्फ राज बच्चा शामिल हैं. मंगलवार को उलीडीह पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी. सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु उलीडीह प्रभारी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रर्याप्त साक्ष्य के आधार पर सोशल मीडिया में वायरल हथियार को बरामद किया गया.



