जमशेदपुर : मुसलिमों का महत्वपूर्ण और पावन पर्व रमजान का त्योहार शुरू हो चुका है. वहीं रामनवमी भी आने वाली है. इसको लेकर जमशेदपुर पुलिस हाइ अलर्ट पर है. इसको लेकर जमशेदपुर के लोगों से अपील की है कि इन दोनों त्योहार को लोग आपसी भाईचारे, शांति और सदभाव के साथ मनाये और सामाजिक के साथ सांप्रदायिक सौहार्द के साथ शांति व्यवस्था कायम रखें. किसी भी समुदाय या व्यक्ति विशेष धर्म समाज को ठेंस पहुंचाने वाले संगीत या गाने का प्रयोग ना करें, जिससे सामाजिक सौहार्द बिगड़े. (नीचे भी पढ़ें)

किसी भी प्रकार की भ्रामक या सूचना, पोटो, वीडियो या धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी सोशल मीडिया पर शेयर करने से बचे. जमशेदपुर पुलिस ने भड़काई मैसेज या वीडियोज को पस्ट करने वालों की सूचना या अन्य किसी प्रकार की सूचना नजदीकी पुलिस थाना या मोबाइल या वाट्सएप नंबर 7091091825 या 9508280796 पर वाट्सएप या कॉल करें ताकि असामाजिक तत्वों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा सके. किसी भी प्रकार के तथ्यहीन अफवाह पर नहीं ध्यान देने की अपील की है. सहयोग की अपील की गयी है और कहा गया है कि गुप्त सूचना दें, सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जायेगी.













