जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा पुलिस ने तड़ीपार अपराधी अंशु चौहान उर्फ आयुष चौहान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. अंशु चौहान तड़ीपार होने के बावजूद सिदगोड़ा क्षेत्र के क्रास रोड नंबर तो स्थित अवैध रुप से कब्जा किये गये क्वार्टर में था. वहां उनके साथ एक महिला और एक और युवक पकड़ा गया था, जिसको पुलिस ने पकड़ा था, लेकिन उनको पुलिस ने उनको पूछताछ के बाद छोड़ दिया. बताया जाता है कि अंशु ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि बागबेड़ा के रहने वाले कुख्यात अपराधी कंहैया सिंह रिश्ता में उनका मौसा लगता है और पूर्व वह अखिलेश सिंह और कंहैया सिंह गैंग के लिए काम करता है. (नीचे भी पढ़ें)

उसके खिलाफ सीतारामडेरा थाना में वर्ष 2018 से लेकर 2023 तक में 7 केस हत्या, आर्म्स एक्ट समेत अन्य संगीन अपराध के तहत केस दर्ज है. पुलिस ने उसको जेल भेज दिया है. उसने बताया है कि सीसीए लगने के बाद उसको मोहित सिंह और छोटू नामक सहयोगी अपने आपराधिक काम के लिए उसको क्वार्टर में रखा था. मोहित सिंह टाटा स्टील के कई क्वार्टर पर कब्जा कर अवैध काम कर रहा है और अपराधियों को सुला रहा है. पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है.



