जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में अपराधी सलमान के घर पर कार सवार युवकों द्वारा फायरिंग मामले में अजादनगर रोड नंबर 17 निवासी सोहराब उर्फ लाल बाबू को जमशेदपुर पुलिस ने रांची से गिरफ्तार किया है. हथियार भी बरामद किया गया है. उसने बताया कि घटना के एक दिन पहले धातकीडीह में एक विवाह समारोह में सलमान के साथ मारपीट हुई थी. इसको लेकर घटना को अंजाम दिया गया. पुलिस इसी मामले में उसके फरार साथियों की तलाश कर रही है घटना 16 दिसंबर 24 की है. सीतारामडेरा थाना में अब्दुल समीम खान उर्फ चिन्ना के बयान पर हीरा, अनस, लालबाबू, कुबड़ा उर्फ सादिक सभी मानगो निवासी कदमा शास्त्रीनगर निवासी तौकीर समेत 5 से 6 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है.



