
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो के डिमना चौक पर पुलिस ने कार्यवाही कर एक ट्रक से 3 क्विंटल गांजा बरामद किया है. पुलिस ने चालक और ट्रक को जप्त कर लिया है जानकारी के मुताबिक ट्रक कटक से गाजियाबाद की ओर जा रहा था इस दौरान पुलिस ने ट्रक को रोककर केविन में जांच की तो एक बोरे में रखें गांजे को बरामद किया गया फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. गिरफ्तार किए गए लोगों में ट्रक का मालिक राज सिंह और चालक प्रवेश सिंह शामिल हैं. बरामद गांजा की कीमत 80 लाख बताया जा रहा है.







