
चांडिल : सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के दलमा तराई क्षेत्र के काठजोड़ में वृद्ध महिला को पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई है. मृतका की पहचान कठजोड़ गांव के टोला ग्वालापाड़ा निवासी वृद्धा बारी बेसरा के रूप में हुई है. बारी बेसरा पिछले मंगलवार से लापता थी. उसकी बेटी ने चांडिल थाना में गुमशुदगी का सनहा दर्ज की थी. मृतका के परिवारवालों ने बताया कि बारी बेसरा मंगलवार को दावली लेकर झाड़ी काटने गई हुई थी. लेकिन वह घर वापस नहीं लौटी. घरवालो के खोजबीन के दौरान मृतका के पास मौजूद रहने वाला गमछा खून से लथपथ मिला था. इसकी सूचना पर पुलिस शुक्रवार को घटनास्थल जाकर खून से लथपथ कपड़ा जब्त कर मामले की छानबीन की. पुलिस ने बारी बेसरा की खोजबीन की, परंतु उसका कोई अता-पता नहीं चल सका. शनिवार की शाम ग्रामीणों ने बारी बेसरा का शव को उसके घर से करीब चार सौ मीटर दूर झाड़ी में देखा. बारी बेसरा के शरीर पत्थर से कुचला हुआ है. सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन के जुट गई है. मृतका के परिजन ने बताया की घटना के कुछ दिन पहले ही बारी बेसरा का पड़ोसी के साथ काफी लड़ाई झगड़ा हुआ था. पिछले कुछ दिनों से लापता हैं लेकिन शुक्रवार को वृद्धा के घर से करीब सौ मीटर दूर उसका कपड़ा (गमछा) बरामद हुआ है. उक्त कपड़ा खून से लथपथ पाया गया है. ग्रामीणों का कहना है कि बरामद गमछा को वृद्धा पहनी हुई थी, जिसके बाद से वह लापता हैं. खून से लतपत गमछा बरामद होने की खबर से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई हैं. ग्वालापाड़ा में सन्नाटा पसरा हुआ है और गांव के पुरूष भाग गए हैं. मिली जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार से वृद्धा बारी बेसरा लापता हैं. वहीं, गत गुरुवार को उसके परिजनों ने चांडिल थाना में गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कराया है. बताया जाता है कि कुछ दिनों पहले वृद्ध महिला का उसके पड़ोसी के साथ झगड़ा हुआ था तथा उसे डायन कहकर उसको जान से मारने की धमकी दी थी. फिलहाल पुलिस तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही है.







