
जमशेदपुर : सरकार के लाख प्रयासों के बाद भी जानवरों की तस्करी लगातार जारी है. ताजा मामला जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र का है. जहां गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक पशु तस्कर को बीस गायों के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. बताया जाता है, कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक गाड़ी में भरकर काफी संख्या में अवैध रूप से मवेशियों को लाया जा रहा है. जिसकी सूचना के सत्यापन हेतु पुलिस टीम गठित कर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया, जिससे यह खुलासा हुआ. गिरफ्तार तस्कर का नाम मोहम्म्द सोहेराब बताया जा रहा है. पशु तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार युवक ने पुलिस को कई सारी जानकारी दी है. उसने पुलिस को बताया है कि इस मामले में कई ऐसे लोग है, जो लगातार सक्रिय है और लॉकडाउन के बीच मेंम भी इस तरह का कदम उठाया जा रहा था. वैसे इस गिरोह के कई अन्य लोगों को तलाश पुलिस कर रही है. आपको बता दें कि झारखंड में गौ रक्षा को लेकर कानून पहले ही पारित है और गौवध पर पूरी तरह से पाबंदी लगी हुई है.







